विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ऊपर राजबाड़ी रोड से निकला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस सिंह नगर स्थित तेजन सिंह तालाब पहुंचा था। इसी दौरान राजापुर कोलियरी से कोयला लदा हाइवा कतरास मोड़ होते हुए शिमलाबहाल रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था। सड़क किनारे मौजूद झरिया के मानबाद निवासी नारायण हाइवा की चपेट में आ गए।
मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

मौके पर पहुंची पुलिस और जनप्रतिनिधि
सूचना मिलने पर सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो, झरिया थाना प्रभारी और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।

खबर लिखे जाने तक पुलिस लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही थी। वहीं, हादसे के बाद फरार हाइवा चालक की तलाश और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई थी।


