गोलीबारी से इलाके में मचा हड़कंप
घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
गोलीबारी की सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।


