Homeझारखंडगुमला में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, दो की मौत

गुमला में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, दो की मौत

Published on

spot_img
spot_img

Gumla: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाहत होटल के समीप मोड़ पर NH-143A पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। सड़क पर खड़े पत्थर चिप्स के डस्ट से लदे ट्रैक्टर से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

दिन में पंचर ट्रैक्टर को सड़क से न हटाने के कारण हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर का टायर दिन में ही पंचर हो गया था, जिसके बाद चालक उसे सड़क पर ही खड़ा छोड़कर चला गया। घंटों बीत जाने के बाद भी ट्रैक्टर को सड़क किनारे नहीं हटाया गया। रात के अंधेरे में स्कूटी सवार को ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और स्कूटी सीधे ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि शवों और स्कूटी को निकालने के लिए हाइड्रा क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

- Advertisement -

एक मृतक की जग बगीचा निवासी लिबन उरांव के रूप में हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक की पहचान जग बगीचा निवासी लिबन उरांव के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान उनके चाचा के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

मेरा बच्चा वापस दिलाओ!, रोती-बिलखती रांची SSP आवास पहुंची महिला, फिर…

Ranchi: राजधानी रांची में SSP आवास के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

बिहारशरीफ में बनेगा 160 फीट ऊंचा खाटू श्याम मंदिर, 28 अक्टूबर को 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए...

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित विकास नगर वार्ड संख्या 23 में भव्य खाटू...

अनंत सिंह पर JDU के एक्शन के बाद CM सम्राट से मिले ललन सिंह, 30 मिनट तक बंद कमरे...

पटना: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर हलचल तेज हो...

जेल से बाहर घूम रहे रांची के 5 कुख्यात अपराधियों की नई लिस्ट तैयार,

Ranchi news: राजधानी में लगातार आपराधिक वारदातों में शामिल रहने वाले पांच आदतन अपराधियों...

ये भी पढ़ें...