
स्कूल परिसर में हुई घटना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा कथित तौर पर अपने साथ एक बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आई थी। स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान गार्ड रूम के पीछे छात्रा के आग की चपेट में आने की घटना हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया।

तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
बताया जा रहा है कि छात्रा के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसके अलावा, उसके स्कूल बैग से कुछ संदिग्ध सामान मिलने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इन सभी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस
फिलहाल छात्रा की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस स्कूल प्रबंधन और छात्रा के सहपाठियों से पूछताछ कर रही है। सुसाइड नोट की सामग्री और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।


