Homeझारखंडविसर्जन देखने गए थे ड्राइवर और चोरों ने खाली कर दिए ट्रक,...

विसर्जन देखने गए थे ड्राइवर और चोरों ने खाली कर दिए ट्रक, गिरिडीह में 16 ट्रकों की बैट्री चोरी

Published on

spot_img
spot_img

Giridih News: विजयादशमी उत्सव और प्रतिमा विसर्जन की भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोरों ने गिरिडीह के पचम्बा इलाके में एक हैरान करने वाली वारदात को अंजाम दिया। पचम्बा थाना के ठीक पीछे स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में खड़े 16 ट्रकों को चोरों ने एक साथ अपना निशाना बनाया और उनके बोनट खोलकर बैट्रियां निकाल लीं। विजयादशमी का मौका होने के कारण ट्रकों के तमाम ड्राइवर और खलासी गाड़ियां खड़ी कर शहर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन देखने चले गए थे। देर रात जब सभी चालक वापस लौटे, तो गाड़ियों के पार्ट्स खुले और बैट्रियां गायब देखकर उनके होश उड़ गए।

- Advertisement -

दरबान ने खदेड़ा

चोरी की इस वारदात के दौरान बाजार समिति के दरबान की सतर्कता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। जब दरबान राउंड लगाने के लिए उठा, तो उसकी नजर ट्रकों के पास संदिग्ध हरकत कर रहे चोरों पर पड़ गई। उसने बिना वक्त गंवाए हाथ में लाठी और टॉर्च लेकर चोरों को ललकारा और उन्हें पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ा। दरबान के जोर-जोर से शोर मचाने पर चोर घबरा गए और वहां से भागने लगे। हड़बड़ाहट में भागने के चक्कर में एक चोर का मोबाइल फोन वहीं जमीन पर गिर गया, जिसे दरबान ने फौरन अपने पास रख लिया।

- Advertisement -

झाड़ियों में मिली बैट्रियां

दरबान के ऐन वक्त पर खदेड़ने की वजह से चोर पूरा माल समेटने में नाकाम रहे। हालांकि वे 5 ट्रकों की बैट्रियां लेकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन बाकी 11 ट्रकों की बैट्रियां वे पास की झाड़ियों में ही छिपाकर छोड़ गए, जिन्हें बाद में खोजबीन कर सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मौके से मिले चोर के मोबाइल फोन को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अब पचम्बा थाने की पुलिस उस मोबाइल की कॉल डिटेल्स और लोकेशन की मदद से इस शातिर गिरोह की पहचान करने और आरोपियों को दबोचने की कोशिश में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

गिरीडीह में पुलिस की नाक के नीचे चोरी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन…

Giridih news: गिरिडीह जिले में पुलिस के सूचना तंत्र और कार्यशैली पर उस वक्त...

इंस्टाग्राम पर दिल दे बैठीं दो शादीशुदा महिलाएं, दिल्ली से गुमला पहुंची मिलने तो…

Gumla: सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती ने गुरुवार को गुमला में बड़ा...

गिरिडीह में रेकी कर चोरी करने वाले 15 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Giridih news: गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ताबड़तोड़...

राहुल गांधी की 270 विदेश यात्राओं का खर्च किसने उठाया, दुमका में निशिकांत दुबे ने दागे तीखे सवाल

Rahul Gandhi foreign trips : भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे...

ये भी पढ़ें...