Homeझारखंडचतरा में दुर्गा पूजा की नवमी पर SP अनिमेष नैथानी ने निकाला...

चतरा में दुर्गा पूजा की नवमी पर SP अनिमेष नैथानी ने निकाला फ्लैग मार्च

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: चतरा जिले में दुर्गा पूजा की महानवमी पर शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. एसपी अनिमेष नैथानी खुद एसडीपीओ सन्नी वर्धन के साथ सड़कों पर उतरे. उन्होंने शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया तथा फ्लैग मार्च के जरिए आम नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराया.

- Advertisement -

असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा, उसे कानून के तहत कठोर सजा भुगतनी होगी. शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है.

- Advertisement -

Image

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी, शांति से पर्व मनाने की अपील

एसपी ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर भ्रामक खबरें फैलाने तथा लोगों को उकसाने वालों पर पुलिस विशेष निगरानी रख रही है. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी असत्यापित सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और बिना जांच-परख के किसी संदेश को आगे न बढ़ाएं. साथ ही पूजा समितियों और नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा का उत्सव मनाने का आग्रह किया.

ताज़ा ख़बरें...

मोतिहारी में मेला देखकर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर...

गुमला में जीवंत देवियों के रूप में दिखीं ब्रह्माकुमारी बहनें, नशामुक्ति और पवित्रता का दिया संदेश

Gumla: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गुमला शाखा में चैतन्य देवियों की भव्य झांकी...

कोडरमा में सोते परिवार के घर में घुसे चोर, अलमारी से उड़ाए सोने-चांदी के गहने और 6 हजार कैश

Koderma: कोडरमा जिले के कोडरमा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद स्थित मक्का-मदीना मस्जिद के...

जमशेदपुर के न्यू बारीडीह में बना अनोखा गिटार थीम पूजा पंडाल, देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jamshedpur: जमशेदपुर के न्यू बारीडीह में इस वर्ष दुर्गा पूजा का उत्सव बेहद खास...

ये भी पढ़ें...