Homeबिहारकिराना दुकानदार की बेटी ने हासिल की बड़ी कामयाबी, महीने में 1...

किराना दुकानदार की बेटी ने हासिल की बड़ी कामयाबी, महीने में 1 लाख से ज्यादा की लगी नौकरी

Published on

spot_img
spot_img

कटिहार: प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर सीमित संसाधनों से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। इस बात को सच कर दिखाया है कटिहार जिले के बारसोई नगर पंचायत के भाग-बारसोई मोहल्ले की रहने वाली कोली साह ने। छोटे किराना व्यवसायी राज साह की बेटी कोली ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक लाख रुपये से अधिक मासिक वेतन वाली नौकरी प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से बारसोई सहित पूरे सीमांचल में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -

विधायक संगीता देवी ने घर पहुंचकर खिलाई मिठाई

कोली साह की उपलब्धि से प्रभावित होकर स्थानीय विधायक संगीता देवी उनके आवास पहुंचीं। विधायक ने कोली को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उपहार व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

- Advertisement -

इस दौरान विधायक ने कोली के माता-पिता को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी को उच्च शिक्षा दिलाकर इस मुकाम तक पहुंचाना अन्य अभिभावकों के लिए प्रेरणादायक है। विधायक ने कोली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम छूने के लिए प्रोत्साहित किया।

इलाहाबाद से की इंजीनियरिंग की पढ़ाई

परिजनों के अनुसार, कोली साह बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थीं। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने इलाहाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला हासिल किया।

कॉलेज में अनुशासन और समर्पण के साथ पढ़ाई पूरी करने के बाद कोली ने अपनी तकनीकी दक्षता के दम पर एक लाख रुपये से अधिक मासिक वेतन वाली नौकरी हासिल की। उनकी इस उपलब्धि ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

छात्राओं के लिए बनीं प्रेरणा

स्थानीय नागरिकों और बुद्धिजीवियों का कहना है कि कोली साह की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि और सीमित संसाधन बड़े लक्ष्य हासिल करने की राह में बाधा नहीं बनते। दृढ़ संकल्प, मेहनत और शिक्षा के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।

ताज़ा ख़बरें...

नीरज कुमार बोले- ‘जैसे सूर्य का उगना तय, वैसे ही मेरी जीत भी तय’; चौथी बार सदन जाने का...

पटना: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपनी...

MLC Election: वोटिंग के बीच छोटू सिंह हिरासत में, करबिगहिया से पकड़े जाने का दावा; अनंत सिंह ने किया...

पटना: बिहार में शुक्रवार सुबह 8 बजे से एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी...

सोनपुर में 1.33 करोड़ से बनेगा 10 टन क्षमता का कंपोस्ट प्लांट, 5 साल तक एजेंसी करेगी संचालन

सोनपुर: हरिहर क्षेत्र सोनपुर में नगर परिषद शहर के कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित करने...

ब्रिटेन में इमरजेंसी तैयारी पर जोर, हर व्यक्ति के लिए 9 लीटर पानी रखने की सलाह

Britain: ब्रिटेन में लोगों को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए घरों में...

ये भी पढ़ें...