Homeझारखंडरांची में बेखौफ अपराधी!, पुंदाग के लाजपत नगर में महिला डॉक्टर से...

रांची में बेखौफ अपराधी!, पुंदाग के लाजपत नगर में महिला डॉक्टर से सोने की चेन झपटी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत लाजपत नगर में रविवार की सुबह बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने चेन स्नैचिंग की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। लाजपत नगर की रहने वाली महिला डॉक्टर मनीषा कुमारी सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पति के साथ टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार में फरार हो गए।

- Advertisement -

पुंदाग ओपी में दर्ज हुई प्राथमिकी, इलाके में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

घटना के तुरंत बाद पीड़ित डॉ. मनीषा कुमारी ने पुंदाग ओपी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शांत और आवासीय इलाके में सुबह-सुबह हुई इस स्नैचिंग की घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता और डर का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच और आसपास के CCTV खंगालने में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

कोलकाता की घटना पर विधायक संजय कुमार सिंह का बयान, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

सहरसा: कोलकाता में हुई दुखद घटना को लेकर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार...

हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर और आग से निपटने की पूरी तैयारी!, लोहरदगा के अफसरों ने चेक किए सेफ्टी...

Lohardaga News: लोहरदगा में दुर्गा पूजा के साथ-साथ विजया दशमी पर होने वाले रावण...

लोहरदगा में SP ने दुर्गा पूजा पंडाल और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Lohardaga police news: लोहरदगा में दुर्गा पूजा का जश्न पूरी रौनक के साथ शुरू...

ये भी पढ़ें...