Sahibganj News: साहिबगंज पुलिस लाइन परिसर स्थित स्मारक स्थल पर बुधवार (21 अक्टूबर) को पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक SP अमित कुमार सिंह ने दो मिनट का मौन रखकर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के अमर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
SP, SDPO और DSP समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
साहिबगंज।
पुलिस संस्मरण दिवस पर पुलिस लाइन परिसर स्थित स्मारक स्थल पर बुधवार को एसपी अमित कुमार सिंह ने देशभर में शहीद हुए जवानों को याद करते हुये शदीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित किए। 2 मिनट का मौन रखा।
@JharkhandPolice @DigDumka https://t.co/ZrBgjxGp2O— Sahibganj Police (@sahibganjpolic2) October 21, 2026

कार्यक्रम में मुख्यालय DSP रविकांत साव, सदर SDPO सुशील कुमार, मेजर रोहित दुबे, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीरों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन किया।

1959 की लद्दाख हॉट स्प्रिंग्स घटना की याद में मनाया जाता है यह दिवस
उल्लेखनीय है कि पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए CRPF के जवानों की याद में मनाया जाता है। यह दिवस देश की सुरक्षा और जनसेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों के साहस, अनुशासन और सर्वोच्च बलिदान को याद करने तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का अवसर है।


