Homeझारखंडझारखंड के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी!, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें नहीं...

झारखंड के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी!, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें नहीं चलेंगी, जानें डिटेल

Published on

spot_img
spot_img

Ranchi: नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के मध्य तक ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया जाएगा। इनमें टाटानगर–इतवारी, टाटानगर–बिलासपुर, हटिया–पुणे, हटिया–दुर्ग और हावड़ा–पुणे दुरंतो जैसी ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों के रास्ते बदलेंगे, जबकि साउथ बिहार एक्सप्रेस कई दिनों तक दुर्ग के बजाय राउरकेला तक ही चलेगी।

- Advertisement -

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच निर्धारित तारीखों पर विकास कार्य होगा। इसका असर झारखंड के साथ बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों के यात्रियों पर भी पड़ेगा। कुछ ट्रेनों का परिचालन 26 नवंबर से ही प्रभावित होने लगेगा। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचनी होगी।

- Advertisement -

टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, दुरंतो और हमसफर भी प्रभावित

टाटानगर से इतवारी जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है। ट्रेन संख्या 18109 और 18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस 29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर तक नहीं चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस 5, 6 और 8 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी। बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस 11 दिसंबर और बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस 12 दिसंबर को नहीं चलेगी।

हावड़ा और पुणे के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस की सेवाएं भी प्रभावित होंगी। ट्रेन संख्या 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो 26 नवंबर, 3 दिसंबर और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 14 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12262 हावड़ा–पुणे दुरंतो 7, 14, 15 और 16 दिसंबर को रद्द रहेगी, जबकि ट्रेन संख्या 12261 पुणे–हावड़ा दुरंतो 8, 15, 16 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।

सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस (20822) 5 और 12 दिसंबर को तथा पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस (20821) 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। सांतरागाछी–जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस (20828) 9 दिसंबर और जबलपुर–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (20827) 10 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसी तरह रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (22169) 9 दिसंबर और सांतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस (22170) 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।

हटिया से पुणे, मुंबई और दुर्ग जाने वालों को भी परेशानी

रांची के हटिया स्टेशन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी असर पड़ेगा। ट्रेन संख्या 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस 7 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस 9 और 13 दिसंबर को नहीं चलेगी। वहीं, हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस (18641) 8 और 10 दिसंबर को तथा दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस (18642) 9 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।

हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12812) 11 और 12 दिसंबर को नहीं चलेगी। वापसी में एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस (12811) 13 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस और शालीमार के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12151 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस 9 और 10 दिसंबर को तथा 12152 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा LTT–शालीमार एक्सप्रेस (12101) 14 दिसंबर और शालीमार–LTT एक्सप्रेस (12102) 16 दिसंबर को नहीं चलेगी।

बिहार और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी होगी। चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस (17007) 28 नवंबर और 5, 8 व 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस (17008) 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी। गया–एलटीटी एक्सप्रेस (22358) 9 दिसंबर और एलटीटी–गया एक्सप्रेस (22357) 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।

हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (17005) 10 दिसंबर तथा रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (17006) 13 दिसंबर को नहीं चलेगी। तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस (17433) 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी, जबकि रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस (17434) 10 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।

गुजरात, राजस्थान और दूसरे राज्यों की ट्रेनें भी रहेंगी रद्द

झारसुगुड़ा यार्ड के काम का असर गुजरात, राजस्थान और दूसरे राज्यों से आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस (13425) 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी, जबकि सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426) 7 और 14 दिसंबर को नहीं चलेगी। कामाख्या–एलटीटी एक्सप्रेस (22512) 5 और 12 दिसंबर तथा एलटीटी–कामाख्या एक्सप्रेस (22511) 8 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।

शालीमार–भुज एक्सप्रेस (22830) 5 और 12 दिसंबर को नहीं चलेगी। वापसी में भुज–शालीमार एक्सप्रेस (22829) 8 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी। पोरबंदर–सांतरागाछी एक्सप्रेस (12949) 11 दिसंबर और सांतरागाछी–पोरबंदर एक्सप्रेस (12950) 13 दिसंबर को नहीं चलेगी।

वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस (17321) 11 दिसंबर और जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस (17322) 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। ओखा–शालीमार एक्सप्रेस (22905) 13 दिसंबर तथा शालीमार–ओखा एक्सप्रेस (22906) 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।

इसी तरह उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस (20971) 12 दिसंबर और शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस (20972) 13 दिसंबर को रद्द रहेगी। हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस (12834) 14 दिसंबर तथा अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस (12833) 17 दिसंबर को नहीं चलेगी। नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस (12767) 14 दिसंबर और सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस (12768) 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।

उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रास्ता, साउथ बिहार राउरकेला तक ही चलेगी

पुरी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस का रास्ता भी बदला गया है। ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर तक ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक के रास्ते पुरी जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 6 से 15 दिसंबर तक कटक, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब के रास्ते चलेगी।

आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। ट्रेन संख्या 13288 आरा–दुर्ग एक्सप्रेस 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इन तारीखों में राउरकेला से दुर्ग के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन से ही रवाना होगी। इस दौरान दुर्ग से राउरकेला के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पुणे से निर्धारित समय से दो घंटे देर से रवाना होगी। इस बदलाव के कारण ट्रेन के आगे के स्टेशनों पर पहुंचने का समय भी प्रभावित हो सकता है।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि नवंबर और दिसंबर में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की तारीखवार स्थिति की जानकारी जरूर लें। खासकर टाटानगर, हटिया, राउरकेला और झारसुगुड़ा से सफर करने वाले यात्रियों को रद्द ट्रेनों, बदले हुए रास्ते और आंशिक परिचालन की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचना चाहिए। ताजा जानकारी रेलवे के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES), आधिकारिक

 

ताज़ा ख़बरें...

सौरव दास से मांगा दिल्ली का एड्रेस प्रूफ, तो AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने बॉन्ड भरने से ही कर...

New Delhi: राजधानी में विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM)...

गैंगस्टर अखिलेश सिंह को आर्म्स एक्ट में मिली राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार की याचिका की खारिज

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर के बहुचर्चित आर्म्स एक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए...

पाकुड़ में बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत, आंख से लाचार बुजुर्ग पति के...

Pakur:  अमड़ापाड़ा प्रखंड के गौरपाड़ा गांव में हाईटेंशन बिजली का तार एक हंसते-खेलते परिवार...

रांची में बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी पर ED का बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना माइकल और मोना तिर्की की जमीन-मकान...

Ranchi: राजधानी रांची में बांग्लादेशी युवतियों की तस्करी कर उनसे जबरन देह व्यापार कराने...

ये भी पढ़ें...

सौरव दास से मांगा दिल्ली का एड्रेस प्रूफ, तो AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने बॉन्ड भरने से ही कर...

New Delhi: राजधानी में विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM)...

गैंगस्टर अखिलेश सिंह को आर्म्स एक्ट में मिली राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार की याचिका की खारिज

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर के बहुचर्चित आर्म्स एक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए...

पाकुड़ में बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत, आंख से लाचार बुजुर्ग पति के...

Pakur:  अमड़ापाड़ा प्रखंड के गौरपाड़ा गांव में हाईटेंशन बिजली का तार एक हंसते-खेलते परिवार...