Homeझारखंडकोडरमा में सोते परिवार के घर में घुसे चोर, अलमारी से उड़ाए...

कोडरमा में सोते परिवार के घर में घुसे चोर, अलमारी से उड़ाए सोने-चांदी के गहने और 6 हजार कैश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा जिले के कोडरमा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद स्थित मक्का-मदीना मस्जिद के पास बीती रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने सरजू यादव के घर को निशाना बनाया. घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बसंती देवी ने बताया कि रात में खाना खाकर वे अपने कमरे में सोने चली गई थीं. सुबह उठकर जब वह छत पर गईं तो उनका एक बैग छत पर फेंका हुआ मिला. अलमारी के ऊपर रखे बैग की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और 6 हजार रुपये नकद गायब थे. आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते सीढ़ियों से घर में घुसे और चोरी करने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए. इस चोरी में पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

- Advertisement -

Image

- Advertisement -

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज, स्थानीय लोगों में बढ़ा डर

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. उधर, दुर्गा पूजा पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले मोहल्ले में हुई इस दुस्साहसिक चोरी से स्थानीय लोगों में गहरा खौफ और दहशत का माहौल है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब लोग घर में मौजूद रहने के बावजूद सुरक्षित नहीं हैं, तो ऐसे में घर बंद कर मेला देखने जाना उनके लिए चिंता का विषय बन गया है.

ताज़ा ख़बरें...

क्या सरकार से सवाल पूछना गुनाह है? पप्पू वर्मा के बयान वाली खबर हटने पर उठा सवाल

क्या सरकार से सवाल पूछना गुनाह है? क्या किसी विधायक के बयान को जनता...

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बिहार कनेक्शन, 17 साल का किशोर हिरासत में

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग...

मोतिहारी में मेला देखकर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर...

चतरा में दुर्गा पूजा की नवमी पर SP अनिमेष नैथानी ने निकाला फ्लैग मार्च

Chatra: चतरा जिले में दुर्गा पूजा की महानवमी पर शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था...

ये भी पढ़ें...