Homeबिहारशिवहर नगर परिषद के उपसभापति पद पर चुनाव लड़ेंगे LJP प्रदेश सचिव...

शिवहर नगर परिषद के उपसभापति पद पर चुनाव लड़ेंगे LJP प्रदेश सचिव पिंटू तिवारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

शिवहर: नगर परिषद शिवहर के आगामी चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रदेश सचिव पिंटू तिवारी ने नगर परिषद के उपसभापति पद पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। विजयादशमी के अवसर पर उन्होंने रसीदपुर स्थित अपने आवासीय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।

- Advertisement -

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा का संकल्प

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शिवजी तिवारी के पौत्र पिंटू तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान शिवहर और नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदाताओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे जनसमर्थन के साथ उपसभापति पद के चुनाव में उतरेंगे।

- Advertisement -

अपनी चुनावी मंशा स्पष्ट करते हुए पिंटू तिवारी ने कहा कि चुनाव लड़ना केवल उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करना उनका मुख्य संकल्प है। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे हर परिवार के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।उन्होंने कहा कि उनकी जीत पूरे समाज की जीत होगी। इस घोषणा के साथ उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के विकास और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे कई गणमान्य लोग

पिंटू तिवारी की उम्मीदवारी की घोषणा के अवसर पर समाजसेवी रोशन तिवारी उर्फ तिवारी बाबा, अवनीश उपाध्याय, अविनाश पटेल, अविनाश सिंह, गौतम चौधरी, दिलीप कुमार पटेल, अशोक राम, कपिल यादव, रंजीत बैठा, प्रमोद चौधरी, विजय मांझी और चिंटू पटेल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। नगर परिषद चुनाव की घोषणा से पहले ही संभावित प्रत्याशियों की ओर से अपनी दावेदारी सामने रखने से शिवहर में स्थानीय राजनीति की सरगर्मी बढ़ने लगी है।

(नवीन पांडे की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

चतरा में दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, दर्जन भर घायल

Chatra : चतरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान...

बोकारो में दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, रंगदारी न देने पर युवक पर जानलेवा हमला

Bokaro News: बोकारो जिले के दुग्दा में दुग्दा सेंट्रल पूजा कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा...

देवघर में बिहार के युवक की गोली मारकर हत्या, एक्सीडेंट बताकर अस्पताल छोड़ भागा साथी

Deoghar News: देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा मोड़ के समीप देर...

ये भी पढ़ें...

चतरा में दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, दर्जन भर घायल

Chatra : चतरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान...

बोकारो में दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, रंगदारी न देने पर युवक पर जानलेवा हमला

Bokaro News: बोकारो जिले के दुग्दा में दुग्दा सेंट्रल पूजा कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा...