
Chatra : चतरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान घटी अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दो युवकों-विकास कुमार और सुमन कुमार-ने दम तोड़ दिया। पर्व के बीच हुई इन दुखद घटनाओं से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

4 गंभीर घायल रांची और हजारीबाग रेफर, सदर अस्पताल में अफरा-तफरी
दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल ललन कुमार, लॉरेंस बेक और राहुल राणा समेत चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची (RIMS) और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, आधा दर्जन घायलों का इलाज चतरा सदर अस्पताल में चल रहा है। पर्व के दौरान लगातार अस्पताल पहुंच रहे एक्सीडेंट के मरीजों के कारण सदर अस्पताल परिसर में घंटों अफरा-तफरी और आपाधापी का माहौल बना रहा।


