पटना: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। चुनावी गतिविधियों के बीच नीरज कुमार मोकामा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मोकामा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र का जायजा लिया और समर्थकों से मुलाकात कर उनमें उत्साह भरा।

इस दौरान नीरज कुमार ने कहा, “जैसे सूर्य का उगना तय है, वैसे ही मेरी जीत भी तय है।” उन्होंने विश्वास जताया कि वह चौथी बार चुनकर सदन में जाएंगे।

भगवान परशुराम मंदिर में की पूजा-अर्चना
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नीरज कुमार मोकामा पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपनी जीत की कामना की।इसके बाद वह मोकामा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने मतदान व्यवस्था का जायजा लिया और अपने समर्थकों से मुलाकात की।
चौथी बार सदन जाने का जताया भरोसा
मोकामा में समर्थकों के बीच नीरज कुमार ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सूर्य का उगना निश्चित है, उसी तरह उनकी जीत भी तय है।नीरज कुमार ने दावा किया कि वह चौथी बार चुनकर सदन में जाएंगे। उनके इस बयान के बाद चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।


