Homeबिहारसीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 4 की मौत, मलबे में...

सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 4 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Published on

spot_img
spot_img

Siwan News: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत उड़ गई और घर का बड़ा हिस्सा ढह गया। प्रशासन ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है।

धमाके से ढह गया मकान, इलाके में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अमीरुद्दीन अहमद के घर में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान बारूद में आग लगने से जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के मकानों पर भी इसका असर पड़ा। शुरुआती विस्फोट के बाद भी लगातार धमाके होते रहे, जिससे राहत-बचाव कार्य में परेशानी हुई।

- Advertisement -

- Advertisement -

बुजुर्ग और दो बच्चों की मौत

हादसे में गृहस्वामी अमीरुद्दीन अहमद (70), खुशबू (10) और असद (8) की मौत हुई है। चौथे मृतक की पहचान की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय घर में सात से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें परिवार के सदस्य और पटाखा बनाने वाले मजदूर भी शामिल थे। एक बच्चे के लापता होने की भी सूचना है। प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

20 से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी नीलेश कुमार, जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के लिए 20 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया। पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी की, जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित

हादसे के बाद प्रशासन ने जामो बाजार थानाध्यक्ष धीरज कुमार और संबंधित चौकीदार को निलंबित कर दिया है। महाराजगंज के एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। पुलिस पटाखा निर्माण के लाइसेंस, बारूद के भंडारण और सुरक्षा मानकों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

20 साल से पटाखा बनाने की बात आई सामने

ग्रामीणों का कहना है कि आलमपुर गांव में पिछले करीब 20 वर्षों से कई घरों में पटाखे बनाने का काम किया जाता रहा है। इस घटना के बाद संबंधित घर में पटाखा निर्माण की वैध अनुमति और बारूद के भंडारण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, लाइसेंस होने या नहीं होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों की तलाश और राहत-बचाव कार्य है। विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची के नामकुम में राजस्व कर्मचारी की हत्या से सनसनी, गला रेतने की आशंका; सिर पर भी मिले चोट...

रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की...

बिहार में औद्योगिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा, 20 हजार एकड़ जमीन और 20 हजार मेगावाट बिजली का लक्ष्य

बोधगया: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने...

किराना गोदाम चोरी कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद

मोतिहारी: मोतिहारी के नगर थाना पुलिस को किराना गोदाम में हुई चोरी के मामले...

सौरव दास से मांगा दिल्ली का एड्रेस प्रूफ, तो AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने बॉन्ड भरने से ही कर...

New Delhi: राजधानी में विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM)...

ये भी पढ़ें...

रांची के नामकुम में राजस्व कर्मचारी की हत्या से सनसनी, गला रेतने की आशंका; सिर पर भी मिले चोट...

रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की...

बिहार में औद्योगिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा, 20 हजार एकड़ जमीन और 20 हजार मेगावाट बिजली का लक्ष्य

बोधगया: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने...

किराना गोदाम चोरी कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद

मोतिहारी: मोतिहारी के नगर थाना पुलिस को किराना गोदाम में हुई चोरी के मामले...