
कार्यालय नहीं पहुंचने पर हुआ शक
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नारायण मुंडा जब अंचल कार्यालय नहीं पहुंचे, तो अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। कई बार फोन करने के बावजूद उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।

घर में मिला खून से लथपथ शव
इसके बाद जब लोग उनके घर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। लक्ष्मी नारायण मुंडा का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।


