Homeबिहारसीवान के सरकारी स्कूलों में दो पालियों में होगी पढ़ाई, कक्षा 1-8...

सीवान के सरकारी स्कूलों में दो पालियों में होगी पढ़ाई, कक्षा 1-8 सुबह तो 9-12 की कक्षाएं दोपहर में

Published on

spot_img
spot_img

सीवान: सीवान जिले के आधारभूत संरचना की कमी वाले सरकारी विद्यालयों में अब दो पालियों में पढ़ाई होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से विद्यालय संचालन की संशोधित समय सारणी जारी की गई है। इसके तहत कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई सुबह होगी, जबकि कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं इसके बाद संचालित की जाएंगी।

- Advertisement -

सोमवार से शुक्रवार तक कक्षाओं का समय

जारी आदेश के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालयों में कक्षाएं इस समय सारणी के तहत चलेंगी:

- Advertisement -
  • कक्षा 1 से 8: सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • कक्षा 9 से 12वीं: सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

इस व्यवस्था के तहत छोटे बच्चों की पढ़ाई सुबह की पाली में होगी, जबकि बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दूसरी पाली निर्धारित की गई है।

शनिवार को भी अलग-अलग समय पर चलेंगी कक्षाएं

शनिवार के लिए भी विद्यालय संचालन का अलग समय तय किया गया है।

  • कक्षा 1 से 8: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
  • कक्षा 9 से 12वीं: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मध्याह्न भोजन के लिए 20 मिनट का समय

आदेश में कहा गया है कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक आवश्यकता के अनुसार मध्याह्न भोजन के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित करेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को संशोधित समय सारणी का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

ताज़ा ख़बरें...

बिहारशरीफ में बनेगा 160 फीट ऊंचा खाटू श्याम मंदिर, 28 अक्टूबर को 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए...

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित विकास नगर वार्ड संख्या 23 में भव्य खाटू...

अनंत सिंह पर JDU के एक्शन के बाद CM सम्राट से मिले ललन सिंह, 30 मिनट तक बंद कमरे...

पटना: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर हलचल तेज हो...

जेल से बाहर घूम रहे रांची के 5 कुख्यात अपराधियों की नई लिस्ट तैयार,

Ranchi news: राजधानी में लगातार आपराधिक वारदातों में शामिल रहने वाले पांच आदतन अपराधियों...

CUJ में एडमिशन का एक और मौका!, ग्रेजुएशन की 68 सीटें खाली, 27 अक्टूबर को सीधे पहुंचकर करा सकेंगे...

Central University of Jharkhand: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में ग्रेजुएशन करने की इच्छा रखने...

ये भी पढ़ें...