Homeबिहारपटना स्नातक सीट पर रिजल्ट से पहले अनंत सिंह की भोज की...

पटना स्नातक सीट पर रिजल्ट से पहले अनंत सिंह की भोज की तैयारी, अनुज सिंह की जीत का दावा

Published on

spot_img
spot_img

पटना: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव का परिणाम आने से पहले ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत को लेकर भोज की तैयारी शुरू कर दी है। 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुआ था, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। परिणाम से पहले अनंत सिंह ने जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता मालिक है और उन्हें जनता पर भरोसा है।

- Advertisement -

अनंत सिंह बोले- जनता मुझे ही जिताएगी

पटना स्नातक सीट पर 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। दोपहर तक रुझान आने की संभावना है, जिसके बाद शाम तक तस्वीर साफ हो सकती है कि किस सीट पर कौन बाजी मार रहा है।

- Advertisement -

हालांकि, नतीजों से पहले ही अनंत सिंह ने भोज की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “वोट किसी दुकान में नहीं मिलता है। जनता मालिक है और उस पर भरोसा है। जनता मुझे ही जिताएगी।” अनंत सिंह के इस बयान को पटना स्नातक सीट पर जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत के दावे के तौर पर देखा जा रहा है।

जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह

अनंत सिंह शुरू से ही जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में हैं। उन्होंने अनुज सिंह के पक्ष में कई बार रोड शो और चुनाव प्रचार किया। इस दौरान लोगों से वोट देने की अपील भी की।

वहीं, अनंत सिंह ने जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ भी कई बार बयान दिए हैं। दोनों नेताओं के बीच जारी राजनीतिक विवाद के कारण पटना स्नातक सीट चुनावी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर अनुज सिंह और नीरज कुमार के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

नीरज कुमार ने इशारों में अनंत सिंह पर कसा तंज

दूसरी ओर, जेडीयू के एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार ने भी मतदान के बाद बयान दिया। उन्होंने इशारों-इशारों में अनंत सिंह पर निशाना साधा।

नीरज कुमार ने कहा कि एमएलसी चुनाव का मतदान समाप्त हुआ और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत हुई। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि नीतीश कुमार के संस्कार, जलवा और उनके प्रति स्नेह का रिकॉर्ड कायम रहा।

‘राजनीतिक विमर्श में अपराधियों की पहचान बनना दुर्भाग्यपूर्ण’

नीरज कुमार ने आगे कहा कि राजनीतिक विमर्श में अपराधियों की पहचान बन जाना राजनीति का दुर्भाग्यपूर्ण पक्ष है। उन्होंने दावा किया कि इसके खिलाफ उन्हें अपार समर्थन मिला है। अनंत सिंह के विरोध को लेकर उन्होंने कहा, “उन लोगों का तबीयत खराब रहेगा। इतना हम आश्वस्त कर रहे हैं। इन लोगों की तबीयत पार्टी खराब कर देगी।”

इस तरह पटना स्नातक सीट पर मतदान के बाद भी दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी जारी है। अब सबकी नजरें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

 

ताज़ा ख़बरें...

शादी के दो साल बाद दहेज की भेंट चढ़ी दो बच्चों की मां, चतरा पुलिस ने पति को दबोचा

Chatra: चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित बारियातू (12 सखी) गांव से एक...

बोकारो में मोबाइल छीनने के चक्कर में बुजुर्ग का मर्डर, पंकज साव गिरफ्तार

Bokaro: बोकारो के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के पास...

धान के खेत में मिला 10 फीट लंबा विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत पिपरिया गांव में धान की कटाई...

दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, 5 दिसंबर तक चलेंगी 134 स्पेशल ट्रेनें

पटना: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों की सुविधा के...

ये भी पढ़ें...

शादी के दो साल बाद दहेज की भेंट चढ़ी दो बच्चों की मां, चतरा पुलिस ने पति को दबोचा

Chatra: चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित बारियातू (12 सखी) गांव से एक...

बोकारो में मोबाइल छीनने के चक्कर में बुजुर्ग का मर्डर, पंकज साव गिरफ्तार

Bokaro: बोकारो के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के पास...

धान के खेत में मिला 10 फीट लंबा विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत पिपरिया गांव में धान की कटाई...