Homeझारखंडबोकारो में मामूली विवाद में नागा साधु से मारपीट और गाड़ी में...

बोकारो में मामूली विवाद में नागा साधु से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro news: बोकारो BS सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरगा नदी के पास स्थित शनि मंदिर के समीप नागा साधु दिगंबर रघुवर पुरी के साथ मारपीट करने और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त चास (मछली पट्टी) निवासी कंचन दत्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल लेकर लौटने के दौरान मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने नागा साधु के साथ मारपीट की थी और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया था।

- Advertisement -

दूसरे पक्ष ने भी कराया मामला दर्ज, तलवार से मारपीट और भीड़ द्वारा पिटाई की जांच

मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी नागा साधु समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार, दूसरे पक्ष की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो में पहले पक्ष के लोगों द्वारा हाथ में तलवार लेकर मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा, गिरफ्तार युवक की भीड़ द्वारा की गई पिटाई के मामले में भी पुलिस अलग से जांच और कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

दोनों पक्षों के मामलों की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

सिटी DSP राजीव रंजन ने बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर जेल भेजा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों की ओर से आए आवेदनों और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साथ ही, युवक की पिटाई करने में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

टोल टैक्स से बचने का रास्ता या नई मुसीबत? भागन बिगहा सर्विस लेन से उठे सवाल

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर भागन बिगहा के पास सर्विस...

गया में 1957 से चली आ रही रावण दहन की परंपरा, गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गया: बिहार के गया शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर...

पलक झपकते ही दशम फॉल के पानी में समा गया भाई, गोताखोरों ने निकाला शव

Ranchi: बिहार के दानापुर से रांची में दुर्गा पूजा की रौनक देखने आए एक...

भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे बोकारो DC अजय नाथ झा, विधायक श्वेता सिंह ने अस्पताल जाने से किया इनकार

Bokaro: बोकारो में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों...

ये भी पढ़ें...