HomeझारखंडVideo! : मैं किसान का बेटा हूं, फेसबुक पर नहीं जमीन पर...

Video! : मैं किसान का बेटा हूं, फेसबुक पर नहीं जमीन पर खेती करता हूं…, झारखंड के मंत्री ने बीजेपी को ललकारा

Published on

spot_img
spot_img

Jharkhand news : झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। जामताड़ा में दिए गए अपने बयान में उन्होंने बीजेपी नेताओं को कड़ी नसीहत देते हुए कहा है कि अगर सच में झारखंड से मोहब्बत है, तो सिर्फ सोशल मीडिया पर खेती की तस्वीरें डालने के बजाय खेतों में उतरना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि खेती फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्विटर पर नहीं होती, बल्कि इसके लिए जमीन पर उतरकर पसीना बहाना पड़ता है। वे खुद एक किसान के बेटे हैं और जमीन पर फसल उगाकर लोगों को प्रेरित करते हैं।

- Advertisement -

खनिजों पर राजनीति छोड़ किसानों की फिक्र करे बीजेपी

मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि झारखंड केवल कोयला, लोहा और खनिज संपदा का दूसरा नाम नहीं है, बल्कि यह यहां के किसानों, आदिवासियों और मेहनतकश अवाम की धरती है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ खनिजों के दोहन और उस पर राजनीति करने में लगी है, जबकि असली ध्यान किसानों की खुशहाली और उनकी जमीनों पर होना चाहिए। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि वे खुद खेती करते हैं और अपनी उपज बीजेपी के घर तक भेजने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।

बाबूलाल मरांडी पर भी साधा निशाना

- Advertisement -

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के अंदर झांकना चाहिए। झारखंड के हितों के मुद्दे पर बीजेपी की विरोधाभासी राजनीति के कारण पार्टी के भीतर के लोग भी असहज हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर वे अपनी पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं और झारखंड के संसाधनों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें बीजेपी छोड़कर स्वतंत्र राजनीति करनी चाहिए।

किसानों को मिलेगा पिछले साल से बेहतर लाभ

किसानों के मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार किसानों को फसलों का और बेहतर मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। हेमंत सरकार का साफ मानना है कि किसान मजबूत होगा तभी गांव और पूरा झारखंड समृद्ध बनेगा। अंत में उन्होंने दोहाराया कि झारखंड से प्यार सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि यहां के किसानों की मेहनत का सम्मान करने से साबित होता है!

ताज़ा ख़बरें...

बिहारशरीफ में बनेगा 160 फीट ऊंचा खाटू श्याम मंदिर, 28 अक्टूबर को 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए...

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित विकास नगर वार्ड संख्या 23 में भव्य खाटू...

अनंत सिंह पर JDU के एक्शन के बाद CM सम्राट से मिले ललन सिंह, 30 मिनट तक बंद कमरे...

पटना: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर हलचल तेज हो...

जेल से बाहर घूम रहे रांची के 5 कुख्यात अपराधियों की नई लिस्ट तैयार,

Ranchi news: राजधानी में लगातार आपराधिक वारदातों में शामिल रहने वाले पांच आदतन अपराधियों...

CUJ में एडमिशन का एक और मौका!, ग्रेजुएशन की 68 सीटें खाली, 27 अक्टूबर को सीधे पहुंचकर करा सकेंगे...

Central University of Jharkhand: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में ग्रेजुएशन करने की इच्छा रखने...

ये भी पढ़ें...

बिहारशरीफ में बनेगा 160 फीट ऊंचा खाटू श्याम मंदिर, 28 अक्टूबर को 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए...

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित विकास नगर वार्ड संख्या 23 में भव्य खाटू...

अनंत सिंह पर JDU के एक्शन के बाद CM सम्राट से मिले ललन सिंह, 30 मिनट तक बंद कमरे...

पटना: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर हलचल तेज हो...

जेल से बाहर घूम रहे रांची के 5 कुख्यात अपराधियों की नई लिस्ट तैयार,

Ranchi news: राजधानी में लगातार आपराधिक वारदातों में शामिल रहने वाले पांच आदतन अपराधियों...