नावाजयपुर से गांव लौट रहे थे दंपति
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी नावाजयपुर से अपने गांव जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान नावाखास के पास स्कूटी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए दोनों तुरंत स्कूटी से उतरकर दूर भागे। घटना में महिला को चोट लगने की सूचना नहीं है।


पुलिस ने शुरू की जांच
स्कूटी में आग लगने की घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नावाजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस जली हुई स्कूटी के अवशेष थाने ले गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।


