Homeबिहारप्रेमी से शादी की जिद में रेलवे टावर पर चढ़ी महिला, 2...

प्रेमी से शादी की जिद में रेलवे टावर पर चढ़ी महिला, 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित उतारी गई

Published on

spot_img
spot_img

सीवान: प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी एक महिला शुक्रवार को सीवान जंक्शन परिसर स्थित रेलवे माइक्रोवेव टावर पर चढ़ गई। महिला की मांग थी कि उसके प्रेमी को बुलाया जाए और दोनों की कोर्ट मैरिज कराई जाए। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शाम 4:10 बजे महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने उसे डायल 112 की पुलिस के हवाले कर दिया।

- Advertisement -

प्रेमी के गांव जाने की बात कहकर छोड़ने से नाराज हुई महिला

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के बिरलो थाना क्षेत्र के बधुपुर निवासी चंद्रिका राजभर की विवाहित पुत्री अंजू राजभर को सीवान जिले के धनौती थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव निवासी हरेराम यादव के पुत्र गुड्डू यादव से प्रेम हो गया था।महिला के मुताबिक, वह अपने पहले पति और दो बच्चों को छोड़कर वर्ष 2022-23 से गुड्डू यादव के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर में रह रही थी।

- Advertisement -

बताया जाता है कि दो-तीन दिन पहले गुड्डू यादव अंजू को लेकर अपने गांव आया था। हालांकि, उसके परिवार वालों ने अंजू को अपनाने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को गुड्डू उसे लेकर सीवान जंक्शन पहुंचा। आरोप है कि यहां गांव जाने की बात कहकर गुड्डू वहां से चला गया। इससे न होकर अंजू रेलवे माइक्रोवेव टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को बुलाने तथा दोनों की शादी कराने की मांग करने लगी।

नौ फीट ऊंची दीवार फांदकर टावर पर चढ़ी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रेमी के जाने के बाद अंजू जंक्शन परिसर स्थित रेलवे माइक्रोवेव टावर के पास पहुंची। वहां करीब नौ फीट ऊंची दीवार फांदकर वह टावर पर चढ़ गई। रेलवे कर्मचारियों की नजर महिला पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल आरपीएफ को सूचना दी। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी।

सूचना मिलने पर आरपीएफ के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की टीम को भी बुलाया गया।

बिस्किट और पानी देकर सुरक्षित उतारने की कोशिश

रेस्क्यू अभियान के दौरान आरपीएफ और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मोबाइल फोन के जरिए महिला से संपर्क कर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बावजूद वह प्रेमी को बुलाने और कोर्ट मैरिज कराने की मांग पर अड़ी रही।

महिला को सुरक्षित रखने के लिए एक कर्मचारी टावर पर ऊपर चढ़ा और उसे बिस्किट व पानी उपलब्ध कराया। अधिकारियों ने उसे पहले सुरक्षित नीचे उतरने और फिर आगे की कार्रवाई करने के लिए समझाया। लगातार समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार शाम 4:10 बजे अंजू टावर से नीचे उतर गई।

डायल 112 की पुलिस के हवाले की गई महिला

टावर से सुरक्षित नीचे उतरने के बाद आरपीएफ ने डायल 112 की पुलिस को बुलाया और महिला को उसके हवाले कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सीवान जंक्शन परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। प्रेमी से शादी की मांग को लेकर महिला के रेलवे टावर पर चढ़ने की घटना चर्चा का विषय बनी रही।

ताज़ा ख़बरें...

चाईबासा में शराब लदा वाहन पलटते ही मची लूट की होड़, बोतलें उठाने दौड़े लोग

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर खुटपानी के पास शुक्रवार...

पवन सिंह पर ज्योति सिंह का तंज! बोलीं- ‘पति पैसे वाला न हो, लेकिन वफादार होना चाहिए’

भोजपुरी सिनेमा: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह भोजपुरी अभिनेता और गायक और उनकी...

सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 4 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Siwan News: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव...

लातेहार के पेट्रोल पंप पर सरेशाम फायरिंग, कार्यालय में मौजूद कर्मी बाल-बाल बचा

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक...

ये भी पढ़ें...

चाईबासा में शराब लदा वाहन पलटते ही मची लूट की होड़, बोतलें उठाने दौड़े लोग

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर खुटपानी के पास शुक्रवार...

पवन सिंह पर ज्योति सिंह का तंज! बोलीं- ‘पति पैसे वाला न हो, लेकिन वफादार होना चाहिए’

भोजपुरी सिनेमा: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह भोजपुरी अभिनेता और गायक और उनकी...

सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 4 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Siwan News: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव...