Homeझारखंडचारा घोटाले में 25 साल से फरार सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार, लखनऊ रेलवे...

चारा घोटाले में 25 साल से फरार सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार, लखनऊ रेलवे स्टेशन से CBI ने दबोचा

Published on

spot_img
spot_img

Ranchi News: चारा घोटाले के मामले में करीब 25 साल से फरार चल रहे अभियुक्त सत्येंद्र कुमार को सीबीआई ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे लखनऊ की अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची लाया जा रहा है। शनिवार को उसे सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किए जाने की जानकारी दी गई है।

दवा की आपूर्ति किए बिना करोड़ों के भुगतान का आरोप

सीबीआई की जांच के अनुसार, सत्येंद्र कुमार और उसके पार्टनर दिनेश राय पर पशुपालन विभाग में दवाओं की आपूर्ति किए बिना करोड़ों रुपये का भुगतान लेने का आरोप है। वर्ष 2001 में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद दोनों फरार हो गए थे। बाद में दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत उसे सजा सुना चुकी है।

- Advertisement -

- Advertisement -

अदालत ने घोषित किया था भगोड़ा

सत्येंद्र कुमार लंबे समय से सीबीआई की गिरफ्त से बाहर था। विशेष अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सीबीआई चारा घोटाले से जुड़े मामलों में उसकी तलाश कर रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

जांच एजेंसी को पहले सूचना मिली थी कि सत्येंद्र नेपाल में रहकर दवा का कारोबार कर रहा है। हाल में उसके भारत आने की जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान पता चला कि वह 22 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के गुना से लखनऊ जा रहा है।

इसी सूचना के आधार पर सीबीआई ने विशेष टीम गठित की और लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब उसे रांची लाकर विशेष अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

चाईबासा में शराब लदा वाहन पलटते ही मची लूट की होड़, बोतलें उठाने दौड़े लोग

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर खुटपानी के पास शुक्रवार...

पवन सिंह पर ज्योति सिंह का तंज! बोलीं- ‘पति पैसे वाला न हो, लेकिन वफादार होना चाहिए’

भोजपुरी सिनेमा: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह भोजपुरी अभिनेता और गायक और उनकी...

सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 4 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Siwan News: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव...

लातेहार के पेट्रोल पंप पर सरेशाम फायरिंग, कार्यालय में मौजूद कर्मी बाल-बाल बचा

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक...

ये भी पढ़ें...