Homeझारखंडबस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम

बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पासहातु चौक के पास चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग (NH-75) पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। बस की चपेट में आने से पासहातु निवासी 45 वर्षीय साइकिल सवार रसिका हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे रसिका हेंब्रम साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

- Advertisement -

मुआवजे की मांग को लेकर 3 घंटे से सड़क जाम, यातायात ठप

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया। लगातार करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर यातायात चरमरा गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों व राहगीरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

- Advertisement -

मुफ्फसिल थाना पुलिस कर रही ग्रामीणों को समझाने का प्रयास

घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस टीम स्थिति को सामान्य कराने और आवागमन बहाल कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

ताज़ा ख़बरें...

गिरिडीह में विजयादशमी मनाकर लौट रहे अधिवक्ता और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत

Giridih News: गिरिडीह जिले के पचंबा और जमुआ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती रानीखवा इलाके...

दरभंगा में बंद घर से लाखों के गहने चोरी, बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी; परिवार के दस्तावेज भी...

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में चोरों ने दुर्गापूजा के दौरान बंद घर को निशाना...

“ललन सिंह की जगह मंत्री बनना चाहते हैं”, JDU से निकाले गए छोटू सिंह का संजय झा पर हमला,...

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए गए छोटू...

चुटिया के उपकार क्लब ने पूरे किए 100 साल, कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने लिया मां का आशीर्वाद

Chutia Upkar Club: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रोफेशनल्स कांग्रेस झारखंड के...

ये भी पढ़ें...