Homeझारखंडपलामू में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

पलामू में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu: पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया गांव में 24 वर्षीय महिला फूलवंती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका दो बच्चों की मां थी। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि पति के साथ विवाद होने के बाद महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -

पति पर मारपीट और गला दबाकर हत्या का आरोप

दूसरी ओर, गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र (लामारी गांव) निवासी मृतका के भाई लालजी रजवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने अपने बहनोई संतोष कुमार रजवार पर बहन के साथ अक्सर झगड़ा और मारपीट करने का आरोप लगाया है। भाई ने आशंका जताई है कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।

- Advertisement -

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद भेज दिया। थाना प्रभारी तंजुलुल मनान ने बताया कि फिलहाल महिला की मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

ताज़ा ख़बरें...

दरभंगा में बंद घर से लाखों के गहने चोरी, बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी; परिवार के दस्तावेज भी...

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में चोरों ने दुर्गापूजा के दौरान बंद घर को निशाना...

“ललन सिंह की जगह मंत्री बनना चाहते हैं”, JDU से निकाले गए छोटू सिंह का संजय झा पर हमला,...

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए गए छोटू...

चुटिया के उपकार क्लब ने पूरे किए 100 साल, कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने लिया मां का आशीर्वाद

Chutia Upkar Club: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रोफेशनल्स कांग्रेस झारखंड के...

डिजिटल युग में भी जिंदा है बाघाडाबर की 61 साल पुरानी नाट्य परंपरा, ‘इज्जत’ नाटक से दिया सामाजिक संदेश

औरंगाबाद: डिजिटल और मोबाइल के दौर में जब पारंपरिक लोककलाओं के सामने अस्तित्व बचाने...

ये भी पढ़ें...