Giridih: पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर बुधवार को गिरिडीह के न्यू पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान SP डॉ. विमल कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों ने कर्तव्य वेदी पर पुष्पचक्र और फूल अर्पित कर शहीदों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। SP ने परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया और कहा कि पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा है। शहीदों के परिवारों को हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

कर्तव्य वेदी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


गिरिडीह पुलिस की ओर से न्यू पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में SP डॉ. विमल कुमार के साथ कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए।
सभी ने कर्तव्य वेदी पर पुष्पचक्र और फूल चढ़ाकर ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर देश और समाज की सुरक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के साहस और बलिदान को याद किया गया।
शहीद जवानों के परिवारों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। SP डॉ. विमल कुमार ने कहा कि पुलिस संस्मरण दिवस मनाने का मकसद उन जवानों को याद करना है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी।
उन्होंने कहा कि शहीद जवानों ने समाज और देश के दुश्मनों से लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
SP ने शहीद जवानों के परिवारों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है और उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।


