Homeझारखंडपति को रास्ते से हटाने के लिए दिया ज़हरीला इंजेक्शन, पत्नी और...

पति को रास्ते से हटाने के लिए दिया ज़हरीला इंजेक्शन, पत्नी और प्रेमी की ख़ौफ़नाक साज़िश का 48 घंटे में पर्दाफ़ाश

Published on

spot_img
spot_img

Koderma News: झारखंड के कोडरमा में बंद पत्थर खदान से मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हजारीबाग के रहने वाले नरेश ठाकुर की हत्या की साजिश उसकी पत्नी किरण देवी और उसके प्रेमी सुनील ठाकुर ने मिलकर रची थी। पुलिस के मुताबिक, सुनील ने नरेश को इलाज के बहाने अपने क्लिनिक बुलाया और दवा देने के नाम पर कथित तौर पर जहर का इंजेक्शन लगा दिया। नरेश की मौत होने के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बांधकर बाइक से बंद पत्थर खदान तक ले जाया गया और वहां फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

यह मामला 17 अक्टूबर को सामने आया था, जब नवलशाही थाना क्षेत्र के लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान में एक व्यक्ति का शव मिला। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर गांव निवासी नरेश ठाकुर के रूप में की।

- Advertisement -

कोलकाता में प्रेम संबंध, पति को हटाने की साजिश

Image

पुलिस के अनुसार, नरेश ठाकुर की पत्नी किरण देवी का कोलकाता में रहने के दौरान सुनील ठाकुर से प्रेम संबंध हो गया था। जांच में सामने आया कि किरण अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी और इसके लिए सुनील पर लगातार दबाव बना रही थी।

इसी बीच किरण ने सुनील को फोन कर बताया कि नरेश की तबीयत खराब है और वह कोलकाता जाने के लिए तिलैया स्टेशन पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक, यह जानकारी मिलने के बाद सुनील ने नरेश से संपर्क किया और इलाज कराने के बहाने उसे कोडरमा बुला लिया।

सुनील नरेश को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नवलशाही स्थित अपने क्लिनिक ले गया। पुलिस का कहना है कि वहां इलाज के दौरान सुई देने के बहाने उसने नरेश को कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

शव बोरे में बांधकर खदान में फेंका

पुलिस के मुताबिक, नरेश की मौत के बाद सुनील ने किरण देवी को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

सुनील ने शव को पीले रंग के प्लास्टिक के बोरे में बांधा और मोटरसाइकिल पर लादकर रात के अंधेरे में लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान तक पहुंचा। वहां शव को फेंक दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके और हत्या का मामला सामने न आए।

पुलिस के अनुसार, सुनील ने सबूत मिटाने के लिए नरेश का मोबाइल फोन बंदरचौकवा स्थित एक कुएं में फेंक दिया। वहीं उसका पर्स, जिसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ATM और SBI कार्ड थे, चंचालिनी धाम के जिलिमटांड़ फॉरेस्ट तालाब में फेंक दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने सुनील की निशानदेही पर मृतक का ओप्पो मोबाइल फोन, पर्स और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

48 घंटे में खुला मामला, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा SP के निर्देश पर नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई थी। टीम ने शव की पहचान करने के बाद तकनीकी और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस ने इस मामले में कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह निवासी सुनील ठाकुर और हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर गांव निवासी किरण देवी को गिरफ्तार किया है।

ताज़ा ख़बरें...

22 अक्टूबर से भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, 5 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

बिहार में विपक्ष के सत्ता परिवर्तन अभियान के विरोध में भाजपा 22 अक्टूबर से...

बोकारो स्टील प्लांट में 12 दिनों से चल रही भूख हड़ताल खत्म

Bokaro Steel Plant: बोकारो स्टील प्लांट यानी BSL में नियोजन और हक की मांग...

20 नवंबर को भागलपुर आ सकते हैं पीएम मोदी, पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट और एयरपोर्ट पर टिकी नजरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 नवंबर को बिहार के भागलपुर दौरे पर आने की...

साली संग चल रहा रहा था लव अफेयर, प्यार में गला रेतकर पत्नी की कर दी हत्या!

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार शाम एक महिला की हत्या का मामला...

ये भी पढ़ें...

22 अक्टूबर से भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, 5 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

बिहार में विपक्ष के सत्ता परिवर्तन अभियान के विरोध में भाजपा 22 अक्टूबर से...

बोकारो स्टील प्लांट में 12 दिनों से चल रही भूख हड़ताल खत्म

Bokaro Steel Plant: बोकारो स्टील प्लांट यानी BSL में नियोजन और हक की मांग...

20 नवंबर को भागलपुर आ सकते हैं पीएम मोदी, पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट और एयरपोर्ट पर टिकी नजरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 नवंबर को बिहार के भागलपुर दौरे पर आने की...