Homeझारखंडरांची में सजेगा सृजन स्पार्कल दिवाली मेला, अग्रसेन भवन में 55 स्टॉल्स...

रांची में सजेगा सृजन स्पार्कल दिवाली मेला, अग्रसेन भवन में 55 स्टॉल्स पर दिखेगा हुनर

Published on

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में दिवाली के त्योहार को खास और रोशन बनाने के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सृजन शाखा द्वारा दो दिवसीय ‘सृजन स्पार्कल दिवाली मेले’ का आयोजन किया जा रहा है। अग्रसेन भवन में 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाला यह मेला दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस मेले में प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 103 रुपये तय किया गया है। सोमवार सुबह 11 बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पत्नी नीता सेठ बतौर मुख्य अतिथि मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगी। इस मौके पर मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नौरा बथवाल और महिला मंच की गार्गी सेठ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

- Advertisement -

55 स्टॉल्स पर शॉपिंग

- Advertisement -

त्योहारी खरीदारी को खास बनाने के लिए अग्रसेन भवन में कुल 55 डिजाइनर स्टॉल सजाए जा रहे हैं। इन स्टॉल्स पर रांची, रामगढ़ और कोलकाता की महिला उद्यमी अपने खास और यूनिक कलेक्शंस पेश करेंगी। मेले में एथनिक वियर, ट्रेंडी फ्यूजन वियर, प्रीमियम बेड कवर्स, भगवान की पोशाकें, खूबसूरत बंदनवार, हैंगिंग ज्वेलरी और दिवाली डेकोरेशन के लिए हाथों से तैयार किए गए आकर्षक क्राफ्ट आइटम्स की बड़ी वैरायटी उपलब्ध रहेगी, जिससे एक ही छत के नीचे पूरी फेस्टिव शॉपिंग का मौका मिलेगा।

महिला उद्यमिता को बढ़ावा

आयोजकों के अनुसार बदलते दौर में महिलाएं अपने हुनर के दम पर तेजी से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, और इस तरह की प्रदर्शनियां उनकी प्रतिभा को एक बड़ा मंच मुहैया कराती हैं। अग्रसेन भवन में इससे पहले होली के मौके पर वसंत मेला और रक्षाबंधन पर सावन मेला आयोजित किया जा चुका है। उसी कड़ी में दूसरी बार सृजन शाखा की ओर से दिवाली मेले की शुरुआत की जा रही है, जिसका मकसद महिला उद्यमियों के कारोबार को नई पहचान दिलाना और खरीदारों को बेहतरीन फेस्टिव माहौल देना है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, छह वर्गों में तय हुए पदक विजेता

All India Police Archery Competition: झारखंड पुलिस के तत्वावधान में रांची के खेलगांव स्थित...

पिकनिक मनाने डाटम पाटम फॉल गए दो युवक गहरे पानी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Latehar news: लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहूर डाटम पाटम फॉल में...

मेला देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, सभी 6 दरिंदे गिरफ्तार

Godda: महागामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर में मेला देखकर लौट रही पाकुड़ की एक...

जमशेदपुर में आजीवन कारावास काट रहे 82 वर्षीय कैदी की मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खासमहल स्थित सदर अस्पताल में रविवार को...

ये भी पढ़ें...