Tatanagar Khatipura Special: दक्षिण पूर्व रेलवे 26 अक्तूबर से टाटानगर से खातीपुरा (जयपुर) के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर-खातीपुरा विशेष ट्रेन के रूप में संचालित की जाएगी। यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया, मुरी होते हुए रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार और डालटनगंज के रास्ते खातीपुरा पहुंचेगी।

ट्रेन का समय और रूट शेड्यूल
रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 26 अक्तूबर को दोपहर 2:00 बजे टाटानगर से रवाना होकर शाम 6:20 बजे रांची पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद शाम 6:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 7:55 बजे लोहरदगा, 9:28 बजे टोरी, 9:58 बजे लातेहार और 11:13 बजे डालटनगंज पहुंचेगी। अगले दिन प्रयागराज, कानपुर और आगरा होते हुए यह ट्रेन रात 8:00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

16 LHB कोचों से लैस, नियमित परिचालन नंबर 18061/18062 तय
इस ट्रेन में 16 आधुनिक LHB कोच लगाए जाएंगे। नियमित परिचालन के लिए ट्रेन संख्या 18061/18062 निर्धारित की गई है। हालांकि, नियमित सेवा किस तारीख से शुरू होगी और इसकी नियमित समय-सारिणी क्या रहेगी, इसकी घोषणा रेलवे द्वारा बाद में की जाएगी।


