Homeझारखंडबिजली कटने पर जलाई थी कैंडल, रांची में यहां फ्लैट नंबर 101...

बिजली कटने पर जलाई थी कैंडल, रांची में यहां फ्लैट नंबर 101 में भड़की आग ने मचाई तबाही

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के व्यस्त मेन रोड स्थित सफा अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. यह हादसा अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर स्थित फ्लैट नंबर 101 में हुआ. आग की लपटें और काले धुएं का गुबार देखकर पूरी इमारत में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए नीचे की ओर भागने लगे.

- Advertisement -

मोमबत्ती से आग भड़कने की आशंका

शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में बिजली नहीं थी. इसी दौरान घर में रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाई गई थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी जलती हुई कैंडल की वजह से घर के सामान में आग पकड़ी और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि फ्लैट में रखा टीवी, फर्नीचर और कीमती घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है.

- Advertisement -

धुआं उठते ही तीसरे माले के पड़ोसी ने दी सूचना

अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने अचानक नीचे वाले फ्लैट से भारी धुआं निकलते देखा. अनहोनी का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत फ्लैट के मालिक को इसकी जानकारी दी और शोर मचाया. इसके बाद आसपास के लोगों ने खुद से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की.

दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग बाकी फ्लैटों में फैलने से बच गई. इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर की गृहस्थी पूरी तरह तबाह हो गई है.

ताज़ा ख़बरें...

अल्बानिया के विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर कर संजय राउत ने भारत को दी नसीहत, BJP ने उठाए सवाल.

Mumbai: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत की एक सोशल मीडिया पोस्ट...

यूक्रेन युद्ध पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी?, ट्रंप की बैठक में जेलेंस्की की भूमिका पर सवाल.

International: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक...

पतरातू में दुकान के पास खड़े युवकों पर फायरिंग, हिरासत में गार्ड

Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में 19 अक्टूबर की रात उस वक्त...

नई फिल्मों की भीड़ में कायम है ‘हनुमान अंश’ का जलवा, 74वें दिन भी हुई कमाई

Mumbai: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर बड़ी फिल्मों का दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन...

ये भी पढ़ें...