Homeबिहारडिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार का दबदबा, स्कैन एंड रजिस्टर में देशभर...

डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार का दबदबा, स्कैन एंड रजिस्टर में देशभर में पहला स्थान

Published on

spot_img
spot_img

पटना: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने स्कैन एंड रजिस्टर श्रेणी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्वास्थ्य समिति की 21 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रेणी में बिहार में 8.12 करोड़ का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

वहीं, आभा (ABHA) आईडी निर्माण में बिहार देश में पांचवें और स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंकिंग में चौथे स्थान पर है। इन दोनों क्षेत्रों में रैंकिंग बेहतर करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने कार्ययोजना तैयार की है।

- Advertisement -

आभा आईडी निर्माण में बिहार पांचवें स्थान पर

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में अब तक 6.77 करोड़ आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं। इस श्रेणी में राज्य की उपलब्धि 54.4 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, आभा आईडी से स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंकिंग के मामले में बिहार में 9.14 करोड़ का आंकड़ा दर्ज किया गया है। इस श्रेणी में राज्य देशभर में चौथे स्थान पर है।

ओपीडी काउंटर पर ही बनेगी आभा आईडी

आभा आईडी निर्माण की गति बढ़ाने के लिए अस्पतालों के ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर ही आईडी बनाने पर जोर दिया जाएगा। इससे मरीजों को अलग से कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा गांवों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर आशा कार्यकर्ताओं तथा एएनएम के माध्यम से कैंप लगाए जाएंगे। जिन लोगों का आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, उनकी आभा आईडी बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा पर भी ध्यान दिया जाएगा।

क्यूआर कोड स्कैनिंग और रिकॉर्ड लिंकिंग पर जोर

स्कैन एंड रजिस्टर श्रेणी में देशभर में पहला स्थान बरकरार रखने के लिए अस्पतालों में क्यूआर कोड प्रमुखता से लगाए जाएंगे और उन्हें सक्रिय रखने की व्यवस्था की जाएगी।

स्वास्थ्य कर्मियों को क्यूआर कोड स्कैन कर ओपीडी टोकन बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं, ओपीडी पर्ची, लैब रिपोर्ट और डिस्चार्ज समरी को आभा आईडी से जोड़ने की प्रक्रिया नियमित की जाएगी। इस पहल से मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ताज़ा ख़बरें...

अभिजीत मर्डर केस में धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, एक स्ट्रेचर पर तो दूसरा लंगड़ाते पहुंचा जेल

Dhanbad: धनबाद के चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

लोहरदगा में कमरे के भीतर जिंदा जले पति-पत्नी

Lohardaga : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनामुजी गांव से दिल दहला...

हजारीबाग पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ हिट!, 22 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए चमचमाते मोबाइल

Hazaribagh : हजारीबाग जिले से आम जनता के चेहरे पर खुशी लाने वाली एक...

ये भी पढ़ें...