Homeझारखंडधनबाद में विसर्जन जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा, हाइवा की चपेट में...

धनबाद में विसर्जन जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा, हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Published on

spot_img
spot_img

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के झरिया में शुक्रवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कतरास मोड़ स्थित सिंह नगर में कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ऊपर राजबाड़ी रोड से निकला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस सिंह नगर स्थित तेजन सिंह तालाब पहुंचा था। इसी दौरान राजापुर कोलियरी से कोयला लदा हाइवा कतरास मोड़ होते हुए शिमलाबहाल रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था। सड़क किनारे मौजूद झरिया के मानबाद निवासी नारायण हाइवा की चपेट में आ गए।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

बुजुर्ग की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने झरिया-शिमलाबहाल मुख्य सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारी संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी और बीसीसीएल के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर भी अड़े रहे।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची पुलिस और जनप्रतिनिधि

सूचना मिलने पर सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो, झरिया थाना प्रभारी और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।

- Advertisement -

खबर लिखे जाने तक पुलिस लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही थी। वहीं, हादसे के बाद फरार हाइवा चालक की तलाश और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई थी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, मुंबई-चेन्नई की फ्लाइट के समय में बड़ा बदलाव, जानें नई टाइमिंग

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के...

चाईबासा में शराब लदा वाहन पलटते ही मची लूट की होड़, बोतलें उठाने दौड़े लोग

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर खुटपानी के पास शुक्रवार...

पवन सिंह पर ज्योति सिंह का तंज! बोलीं- ‘पति पैसे वाला न हो, लेकिन वफादार होना चाहिए’

भोजपुरी सिनेमा: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह भोजपुरी अभिनेता और गायक और उनकी...

सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 4 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Siwan News: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव...

ये भी पढ़ें...