Homeझारखंडरांची में इन 9 जगहों पर नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन, प्रशासन ने...

रांची में इन 9 जगहों पर नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन, प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

Published on

spot_img
spot_img

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में धरना-प्रदर्शन, जुलूस और आमसभा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। लोक भवन, मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और झारखंड हाईकोर्ट समेत 9 प्रमुख सरकारी संस्थानों के आसपास निर्धारित परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। अब इन क्षेत्रों में सक्षम प्राधिकार की पूर्व अनुमति के बिना प्रदर्शन या सभा आयोजित नहीं की जा सकेगी।

रांची के इन 9 क्षेत्रों में लागू है प्रतिबंध

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, निम्नलिखित स्थानों के आसपास प्रतिबंध लागू हैं।

- Advertisement -

    - Advertisement -
  1. लोक भवन
  2. मुख्यमंत्री आवास
  3. प्रोजेक्ट भवन
  4. सचिवालय
  5. एचईसी स्थित एफएफपी भवन
  6. नेपाल हाउस
  7. झारखंड विधानसभा
  8. झारखंड हाईकोर्ट
  9. पुलिस मुख्यालय

बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन के निर्देश के अनुसार, इन क्षेत्रों में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली और आमसभा आयोजित करने पर रोक है। इसके अलावा घातक हथियार लेकर चलने और लाउडस्पीकर आदि के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

JSSC-CGL अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद बढ़ी सख्ती

सरकारी संस्थानों के आसपास प्रदर्शन और हंगामे की घटनाओं को भी इस सख्ती की वजह बताया जा रहा है। JSSC-CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने के फैसले के विरोध में चयनित अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में दो दिनों तक प्रदर्शन किया था। इस दौरान हंगामे की स्थिति बनी थी।

इसके अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठन भी अपनी मांगों को लेकर नेपाल हाउस और प्रोजेक्ट भवन के आसपास धरना-प्रदर्शन करते रहे हैं।

जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में सूचना बोर्ड लगाकर लोगों को प्रतिबंधों की जानकारी दी है। ऐसे में रांची में किसी सरकारी संस्थान के आसपास प्रदर्शन या सभा की योजना बना रहे लोगों को पहले संबंधित प्राधिकार से अनुमति लेनी होगी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, मुंबई-चेन्नई की फ्लाइट के समय में बड़ा बदलाव, जानें नई टाइमिंग

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के...

चाईबासा में शराब लदा वाहन पलटते ही मची लूट की होड़, बोतलें उठाने दौड़े लोग

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर खुटपानी के पास शुक्रवार...

पवन सिंह पर ज्योति सिंह का तंज! बोलीं- ‘पति पैसे वाला न हो, लेकिन वफादार होना चाहिए’

भोजपुरी सिनेमा: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह भोजपुरी अभिनेता और गायक और उनकी...

सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 4 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Siwan News: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव...

ये भी पढ़ें...