Homeझारखंडबिना नंबर प्लेट की बाइक ने खोला राज, बरही में चोरी की...

बिना नंबर प्लेट की बाइक ने खोला राज, बरही में चोरी की चार गाड़ियां जब्त

Published on

spot_img
spot_img

Hazaribagh news: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चतरा जिले के इटखोरी थाना अंतर्गत महुदा गांव निवासी 36 वर्षीय मो. कौसर अंसारी के रूप में हुई है।

- Advertisement -

बिना नंबर प्लेट की गाड़ी ने खोला राज

Image

- Advertisement -

इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। टीम को तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सघन वाहन चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में करसो पुल के समीप गश्ती दल ने बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध बाइक को रुकवाया। बाइक चला रहे कौसर अंसारी से जब कागजात मांगे गए, तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया और गोलमोल जवाब देने लगा। शक गहराने पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई।

गैरेज में छिपाकर रखी थीं चोरी की गाड़ियां

Image

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने इटखोरी थाना क्षेत्र के असढ़िया गांव में स्थित केजीएन गैरेज में छापा मारा। वहां से चोरी की तीन और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस तरह पुलिस ने मौके से पकड़ी गई बाइक सहित कुल चार गाड़ियां जब्त की हैं। बरामद वाहनों में दो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरही थाने में दर्ज पूर्व के दो चोरी के मामलों से जुड़ी पाई गई हैं। इसके अलावा एक पैशन प्रो और एक अन्य स्प्लेंडर प्लस गाड़ी भी शामिल है।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, गिरोह के अन्य सदस्य रडार पर

Image

जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में भी इटखोरी थाने में चोरी और चोरी का माल रखने के आरोप में मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की भी शिनाख्त कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार दबिश दे रही है। इस सफल अभियान में बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, थाना प्रभारी बिनोद कुमार सहित सब इंस्पेक्टर राजवल्लभ कुमार, सूर्यकांत कुमार, संतोष कुमार, मदन मुंडा और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, छह वर्गों में तय हुए पदक विजेता

All India Police Archery Competition: झारखंड पुलिस के तत्वावधान में रांची के खेलगांव स्थित...

पिकनिक मनाने डाटम पाटम फॉल गए दो युवक गहरे पानी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Latehar news: लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहूर डाटम पाटम फॉल में...

मेला देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, सभी 6 दरिंदे गिरफ्तार

Godda: महागामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर में मेला देखकर लौट रही पाकुड़ की एक...

जमशेदपुर में आजीवन कारावास काट रहे 82 वर्षीय कैदी की मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खासमहल स्थित सदर अस्पताल में रविवार को...

ये भी पढ़ें...

रांची में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, छह वर्गों में तय हुए पदक विजेता

All India Police Archery Competition: झारखंड पुलिस के तत्वावधान में रांची के खेलगांव स्थित...

पिकनिक मनाने डाटम पाटम फॉल गए दो युवक गहरे पानी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Latehar news: लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहूर डाटम पाटम फॉल में...

मेला देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, सभी 6 दरिंदे गिरफ्तार

Godda: महागामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर में मेला देखकर लौट रही पाकुड़ की एक...