Homeझारखंडजमशेदपुर में सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन...

जमशेदपुर में सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

Published on

spot_img
spot_img

Jamshedpur News: लौहनगरी जमशेदपुर में विजयादशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो चुका है। शारदीय नवरात्र के दसवें दिन बुधवार सुबह से ही विभिन्न पूजा पंडालों में महिलाओं ने पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई। मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद ‘जय मां दुर्गा’ और ‘अगले बरस फिर आना मां’ के जयकारों और भावुक वातावरण के बीच मां को विदाई दी गई।

- Advertisement -

ढोल-नगाड़ों की गूंज और विसर्जन जुलूस से गुंजायमान हुआ शहर

पूजा समितियों द्वारा प्रतिमाओं को निर्धारित मार्गों से स्वर्णरेखा, भुइयांडीह, दोमुहानी, बड़ौदा, सती घाट, नरवा तथा अन्य विसर्जन घाटों की ओर रवाना किया गया। सड़कों पर ढोल-नगाड़ों और ताशों की धुन पर भक्त नाचते-गाते विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। पूरे शहर में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा।

- Advertisement -

घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की मुस्तैदी

जिला प्रशासन द्वारा विसर्जन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। DC राजीव रंजन और SSP डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देशों के तहत घाटों पर गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग और सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोर और रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। शहरभर में यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, रोशनी और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

ताज़ा ख़बरें...

कटिहार में रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, विपक्ष ने जताया विरोध

बिहार के कटिहार में विजयदशमी के मौके पर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य...

22 अक्टूबर से भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, 5 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

बिहार में विपक्ष के सत्ता परिवर्तन अभियान के विरोध में भाजपा 22 अक्टूबर से...

बोकारो स्टील प्लांट में 12 दिनों से चल रही भूख हड़ताल खत्म

Bokaro Steel Plant: बोकारो स्टील प्लांट यानी BSL में नियोजन और हक की मांग...

20 नवंबर को भागलपुर आ सकते हैं पीएम मोदी, पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट और एयरपोर्ट पर टिकी नजरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 नवंबर को बिहार के भागलपुर दौरे पर आने की...

ये भी पढ़ें...