Homeझारखंडखाना नहीं बनाने पर पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या, गिरफ्तार

खाना नहीं बनाने पर पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या, गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img

Pashchim Singhbhum news: पश्चिम सिंहभूम के पांड्रासाली OP क्षेत्र अंतर्गत तुंगी गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर के अंदर ही जमीन में दफन कर दिया। मृतका की पहचान गुरबारी हांसदा के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और SP के निर्देश पर IPS राजकुमार जेयराजू की अगुवाई में एक स्पेशल पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने खूंटपानी के CO फुलेश्वर साव की मौजूदगी में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम हांसदा के घर पर दबिश दी और उसकी निशानदेही पर जमीन की खुदाई करवाकर महिला का शव बाहर निकाला।

- Advertisement -

खाना बनाने पर विवाद

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना की वजह बताई। आरोपी राम हांसदा के अनुसार 17 अक्टूबर की रात भोजन नहीं बनाने को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद शुरू हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर उसने पास रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के अगले दिन मामले को दबाने और कानूनी शिकंजे से बचने के लिए उसने घर के अंदर ही गड्ढा खोदा और शव को उसमें गाड़ दिया था।

- Advertisement -

FSL ने जुटाए सबूत

मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए रांची से FSL टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और खून से सनी मिट्टी के नमूने जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रख लिए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं, जिसके आधार पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

मेला देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, सभी 6 दरिंदे गिरफ्तार

Godda: महागामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर में मेला देखकर लौट रही पाकुड़ की एक...

जमशेदपुर में आजीवन कारावास काट रहे 82 वर्षीय कैदी की मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खासमहल स्थित सदर अस्पताल में रविवार को...

अभिजीत मर्डर केस में धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, एक स्ट्रेचर पर तो दूसरा लंगड़ाते पहुंचा जेल

Dhanbad: धनबाद के चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

लोहरदगा में कमरे के भीतर जिंदा जले पति-पत्नी

Lohardaga : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनामुजी गांव से दिल दहला...

ये भी पढ़ें...