Homeझारखंडमेला देखने के लिए नहीं मिले पैसे, तो 15 साल के मासूम...

मेला देखने के लिए नहीं मिले पैसे, तो 15 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम

Published on

spot_img
spot_img

Ranchi: रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित खिजुर टोला में विजयादशमी के दिन एक दुखद घटना सामने आई है। आदिवासी बाल विकास विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र (मुनेश गोप का पुत्र) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, छात्र ने विजयादशमी का मेला देखने के लिए रांची जाने की बात कहकर परिजनों से पैसे मांगे थे। हालांकि, रांची के पूजा पंडालों में अत्यधिक भीड़ का हवाला देते हुए परिजनों ने उसे जाने से मना कर दिया और पैसे नहीं दिए, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठा लिया।

- Advertisement -

पुलिस ने शव को RIMS भेजा, जांच जारी

घटना की सूचना मंगलवार शाम मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS रांची भेज दिया। बुधवार को स्थानीय मुक्तिधाम में मृतक छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। कम उम्र में छात्र की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

ताज़ा ख़बरें...

कटिहार में रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, विपक्ष ने जताया विरोध

बिहार के कटिहार में विजयदशमी के मौके पर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य...

22 अक्टूबर से भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, 5 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

बिहार में विपक्ष के सत्ता परिवर्तन अभियान के विरोध में भाजपा 22 अक्टूबर से...

बोकारो स्टील प्लांट में 12 दिनों से चल रही भूख हड़ताल खत्म

Bokaro Steel Plant: बोकारो स्टील प्लांट यानी BSL में नियोजन और हक की मांग...

20 नवंबर को भागलपुर आ सकते हैं पीएम मोदी, पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट और एयरपोर्ट पर टिकी नजरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 नवंबर को बिहार के भागलपुर दौरे पर आने की...

ये भी पढ़ें...