Homeबिहारगयाजी के गांधी मैदान में धू-धू कर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण...

गयाजी के गांधी मैदान में धू-धू कर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, उमड़ा जनसैलाब

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

गयाजी: शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दशहरे के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतले धू-धू कर जले। कार्यक्रम को देखने के लिए शहर के साथ-साथ दूरदराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर संध्या भगवान श्रीराम अपनी टोली के साथ गांधी मैदान पहुंचे, जिसके बाद रावण दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

- Advertisement -

गांधी मैदान में दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते-होते मैदान में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन होते ही पूरा परिसर आतिशबाजी से जगमगा उठा। लोगों ने इस आयोजन को उत्साह के साथ देखा।

- Advertisement -

सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, गांधी मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई थी, ताकि भीड़ को व्यवस्थित रखा जा सके और किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

विधानसभा अध्यक्ष समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। इसके अलावा मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, गया के एसएसपी सुशील कुमार, डीएम शशांक शुभंकर समेत कई पुलिस अधिकारी, राजनीतिक प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम ने दशहरे के उत्सव को खास बना दिया। रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया।

ताज़ा ख़बरें...

“ललन सिंह की जगह मंत्री बनना चाहते हैं”, JDU से निकाले गए छोटू सिंह का संजय झा पर हमला,...

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए गए छोटू...

चुटिया के उपकार क्लब ने पूरे किए 100 साल, कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने लिया मां का आशीर्वाद

Chutia Upkar Club: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रोफेशनल्स कांग्रेस झारखंड के...

डिजिटल युग में भी जिंदा है बाघाडाबर की 61 साल पुरानी नाट्य परंपरा, ‘इज्जत’ नाटक से दिया सामाजिक संदेश

औरंगाबाद: डिजिटल और मोबाइल के दौर में जब पारंपरिक लोककलाओं के सामने अस्तित्व बचाने...

बहू संग चल रहा था अफेयर, मौज के लिए बनवाया था अलग घर! भतीजे को 6 गोली मारकर उतारा...

पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में मंगलवार...

ये भी पढ़ें...