Homeझारखंडगुलाबी ठंड की एंट्री!, 24 घंटे में बदला झारखंड का मौसम

गुलाबी ठंड की एंट्री!, 24 घंटे में बदला झारखंड का मौसम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। न्यूनतम तापमान में आई अचानक गिरावट से अब रात के समय ठंड का अहसास गहराने लगा है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को राज्यभर के पारे में उल्लेखनीय कमी देखी गई। रांची में न्यूनतम तापमान सीधे तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया, जबकि जमशेदपुर में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को अब रात और सुबह के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

- Advertisement -

प्रमुख शहरों में लुढ़का पारा

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रांची में सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार को यह गिरकर सीधे 16 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह जमशेदपुर में रात का पारा 23 डिग्री से घटकर 20.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 21.4 से गिरकर 19.6 डिग्री, बोकारो में 21.2 से कम होकर 18.6 डिग्री और चाईबासा में 20.6 से गिरकर 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

- Advertisement -

जगन्नाथपुर सबसे गर्म तो लातेहार रहा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक गर्मी पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में रही, जहां अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके उलट लातेहार राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम पारा लुढ़ककर 13.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दिन में धूप और रात में हल्की ठिठुरन

मंगलवार के पूरे दिन के तापमान पर नजर डालें तो रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 33.2 और न्यूनतम 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। डाल्टनगंज में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 19.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 18.6 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन में तेज धूप और रात में गिरते पारे के कारण तापमान में यह बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी; अनंत सिंह ने बताया ‘ड्रामा’

पटना: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले जेडीयू...

गिरिडीह में नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, दशकों पुरानी परंपरा निभाते दिखे श्रद्धालु

Giridih News: नौ दिनों तक शक्ति की उपासना के बाद गिरिडीह में विजयादशमी का...

फोन कर जंगल बुलाया, फिर गला दबाकर ली जान!, नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Ranchi: रांची के सिल्ली-मुरी इलाके में 17 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और...

पलामू में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

Palamu: पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया गांव में 24 वर्षीय महिला...

ये भी पढ़ें...