Homeझारखंडपलामू में चलती स्कूटी बनी आग का गोला, पति-पत्नी ने कूदकर बचाई...

पलामू में चलती स्कूटी बनी आग का गोला, पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान

Published on

spot_img
spot_img

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना पाटन-नावाजयपुर-पदमा मुख्य मार्ग पर नावाखास के पास शाम करीब 3:45 बजे हुई। स्कूटी में आग लगते ही उस पर सवार पति-पत्नी ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई।

नावाजयपुर से गांव लौट रहे थे दंपति

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी नावाजयपुर से अपने गांव जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान नावाखास के पास स्कूटी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए दोनों तुरंत स्कूटी से उतरकर दूर भागे। घटना में महिला को चोट लगने की सूचना नहीं है।

- Advertisement -

- Advertisement -

पुलिस ने शुरू की जांच

स्कूटी में आग लगने की घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नावाजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस जली हुई स्कूटी के अवशेष थाने ले गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

चाईबासा में शराब लदा वाहन पलटते ही मची लूट की होड़, बोतलें उठाने दौड़े लोग

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर खुटपानी के पास शुक्रवार...

पवन सिंह पर ज्योति सिंह का तंज! बोलीं- ‘पति पैसे वाला न हो, लेकिन वफादार होना चाहिए’

भोजपुरी सिनेमा: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह भोजपुरी अभिनेता और गायक और उनकी...

सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 4 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Siwan News: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव...

लातेहार के पेट्रोल पंप पर सरेशाम फायरिंग, कार्यालय में मौजूद कर्मी बाल-बाल बचा

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक...

ये भी पढ़ें...