Homeझारखंडबस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम

बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पासहातु चौक के पास चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग (NH-75) पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। बस की चपेट में आने से पासहातु निवासी 45 वर्षीय साइकिल सवार रसिका हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे रसिका हेंब्रम साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

- Advertisement -

मुआवजे की मांग को लेकर 3 घंटे से सड़क जाम, यातायात ठप

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया। लगातार करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर यातायात चरमरा गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों व राहगीरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

- Advertisement -

मुफ्फसिल थाना पुलिस कर रही ग्रामीणों को समझाने का प्रयास

घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस टीम स्थिति को सामान्य कराने और आवागमन बहाल कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

ताज़ा ख़बरें...

बहू संग चल रहा था अफेयर, मौज के लिए बनवाया था अलग घर! भतीजे को 6 गोली मारकर उतारा...

पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में मंगलवार...

नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी; अनंत सिंह ने बताया ‘ड्रामा’

पटना: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले जेडीयू...

गिरिडीह में नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, दशकों पुरानी परंपरा निभाते दिखे श्रद्धालु

Giridih News: नौ दिनों तक शक्ति की उपासना के बाद गिरिडीह में विजयादशमी का...

फोन कर जंगल बुलाया, फिर गला दबाकर ली जान!, नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Ranchi: रांची के सिल्ली-मुरी इलाके में 17 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और...

ये भी पढ़ें...