Homeझारखंडरांची विश्वविद्यालय में PhD इंटरव्यू संपन्न, 64 में से 52 अभ्यर्थी हुए...

रांची विश्वविद्यालय में PhD इंटरव्यू संपन्न, 64 में से 52 अभ्यर्थी हुए शामिल; 81.25% रही उपस्थिति

Published on

spot_img
spot_img

रांची: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए चल रहे इंटरव्यू की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। तीन दिनों तक चले इस इंटरव्यू के अंतिम दिन छह विषयों के कुल 64 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 52 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह अंतिम दिन कुल उपस्थिति 81.25 प्रतिशत दर्ज की गई।

- Advertisement -

बॉटनी और हो विषय में शत-प्रतिशत उपस्थिति

इंटरव्यू के दौरान बॉटनी विषय के सभी नौ अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, हो विषय में भी सभी सात अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू में हिस्सा लिया। मुंडारी विषय के तीनों अभ्यर्थी भी प्रक्रिया में शामिल हुए।

- Advertisement -

अंग्रेजी विषय में कुल 22 अभ्यर्थियों में से 13 उपस्थित रहे, जबकि नौ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

पंचपरगनियां और समाजशास्त्र के अभ्यर्थियों ने भी दिया इंटरव्यू

पंचपरगनियां विषय में 11 अभ्यर्थियों में से 10 ने इंटरव्यू दिया। वहीं, समाजशास्त्र विषय के कुल 12 अभ्यर्थियों में से 10 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

विश्वविद्यालय में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इसके साथ ही पीएचडी नामांकन के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई।

जल्द जारी होंगे एकेडमिक मार्क्स

रांची विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही अभ्यर्थियों के एकेडमिक मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विश्वविद्यालय के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। ऐसे में पीएचडी में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों की नजर अब एकेडमिक मार्क्स और अंतिम मेरिट लिस्ट पर रहेगी।

ताज़ा ख़बरें...

बोधगया में 4,092 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर MoU, 12 कंपनियां बिहार में लगाएंगी उद्योग

बोधगया: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...

हजारीबाग के पगार गोलीकांड का खुलासा, दो घायल युवकों समेत 5 गिरफ्तार

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार गांव में हुई...

पूर्णिया में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा और SHO के बीच विवाद, SSP ने जांच SDPO-1 को सौंपी

पूर्णिया: बिहार में जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं।...

रोहतास में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक, 115 करोड़ के लक्ष्य में अब तक 64.93 करोड़ की वसूली

रोहतास: रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने शनिवार, 24 अक्टूबर को जिला परिवहन...

ये भी पढ़ें...